आपकी नज़र किधर है ! उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में ECCE Educator vacancy के 325 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में ECCE Educator  VACANCY के 325 पदों पर भर्ती – जानें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में ECCE Educator के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। यह भर्ती ओउटसोर्से के माध्यम से  Capricorn Security and Allied Service Pvt. Ltd. के तहत की जाएगी। कुल 325 रिक्त पद हैं, जिनके लिए पुरुष, महिला, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी सभी वर्गों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम और रिक्तियां

  • पदनाम – ECCE Educator
  • कुल पद – 325
  • विभाग – बेसिक शिक्षा विभाग
  • भर्ती का प्रकार – ओउटसोर्से

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • होम साइंस विषय के साथ स्नातक (B.A. या B.Sc) में न्यूनतम 50% अंक (आरक्षित वर्ग को 5% की छूट)।
  • Nursery Teacher Training (NTT), CT Nursery, DPSE या NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष दो वर्षीय डिप्लोमा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 40 वर्ष (1 जुलाई 2024 तक)

वेतनमान

  • मासिक वेतन – ₹10,313/-
  • वेतनमान – ₹10,001 – ₹20,000

कार्य स्थल

  • राज्य – उत्तर प्रदेश
  • जिला – आजमगढ़

अनुभव

  • इस भर्ती के लिए किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू – 30 जुलाई 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 15 अगस्त 2025

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु सीमा और सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

मुख्य बातें

  • इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल http://sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन कर

    ECCE Educator की vacancy के सापेक्ष आवेदन कर सकते है। 

  • यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो होम साइंस विषय में स्नातक या नर्सरी टीचर ट्रेनिंग/डिप्लोमा कर चुके हैं।
  • चयन के बाद उम्मीदवारों को बेसिक शिक्षा विभाग के तहत ECCE Educator के रूप में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

📢 नोट – आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों और पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप सभी आवश्यक योग्यताओं को पूरा करते हैं।

Leave a Comment