
सावन के पवित्र महीने के दूसरे सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लाया गया श्रद्धालुओं की श्रद्धा में जहां एक और बूढ़े बच्चे एवं जवान सभी लोग सम्मिलित थे वहीं एक महिला अपने दिव्यांग पति को अपने कंधे पर बिठाकर हरिद्वार से जल लेकर आ रही थी महिला ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए अपने पति के संग हरिद्वार से मां गंगा का जल लाकर दूधेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करते हैं