व्यवसायिक शिक्षा विभाग में अनुदेशक (Fashion Design and Technology) के पद कर निकली भर्ती

व्यवसायिक शिक्षा विभाग में अनुदेशक (Fashion Design and Technology) के पद कर निकली भर्ती

व्यावसायिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स के माध्यम से अनुदेशक (फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी) पद की रिक्ति सेवायोजन पोर्टल उत्तर प्रदेश पर प्राप्त हुई है। पोस्ट के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्नातक पास अभ्यर्थी ही इस पद के सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 4 वर्ष की डिग्री होना अनिवार्य है साथ ही उसे एक वर्ष का संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त या तो अभ्यर्थी के पास 3 साल का वोकेशनल कोर्स इन फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी होना चाहिए साथी साथ इसके लिए दो वर्ष का एक्सपीरियंस होना भी अनिवार्य है। अगर अभ्यर्थी के पास 3 वर्षीय फैशन डिजाइनर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा है तो उसको भी 2 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। साथ ही साथ यह भी अवगत कराना है कि एनटीसी या एन०ए०सी द्वारा आयोजित फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी का कोर्स किया हुआ होना चाहिए साथियों से इस फील्ड में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अनुदेशक फैशन एवं टेक्नोलॉजी के पद हेतु आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वही इस पद हेतु मासिक वेतन रुपए 23600 निर्धारित किए की गई है। पुरुष, महिला ,विकलांग ,भूतपूर्व सैनिक एवं खिलाड़ी सभी इस पद हेतु पात्र हैं। अगर अनुदेशक के कार्यों के बारे में बात किया जाए तो उनका कार्य सरकारी आईटीआई कॉलेज में पढ़ रहे बच्चों को फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड के संबंध में पढ़ना है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं

Leave a Comment