Vivo V60 के स्पेसिफिकेशन
में बताया गया है कि कथित हैंडसेट में 1.5K रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.67-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 16 पर आधारित फनटच OS पर चलेगा। इसमें स्टीरियो स्पीकर, हैंडसेट को अनलॉक करने के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और IP68 और IP69 वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग भी हो सकती है।
हाल ही में लीक हुए रेंडर्स से पता चला है कि फोन में ZEISS ब्रांड का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। अब Vivo V60 के कैमरा स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है। हैंडसेट में कथित तौर पर 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर होगा। सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।वीवो V60 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर और 6,500mAh की बैटरी से लैस होगा।
