MEERUT JOB FAIR : हाईस्कूल से ग्रेजुएट तक के युवाओ को मौका ! 18 से 25 अगस्त तक 07 दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन

MEERUT JOB FAIR:  क्या आप भी लम्बे समय से कंपनियों के चक्कर काट-काट के थक गए है और अभी तक आपको कोई नौकरी नहीं मिली है ? तो परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। जनपद मेरठ के सेवायोजन कार्यालय द्वारा जनपद में सात दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा  है । सात  दिवसीय रोजगार मेले का कार्यक्रम निम्न प्रकार है :-

MEERUT JOB FAIR DETAILS

UPCOMING JOB FAIR DETAILS

S.NO. DATE JOB FAIR PLACE QUALIFICATION AGE LIMIT
01 18-08-2025 BLOCK-DAURALA HIGH SCHOOL TO GRADUATE 18-40 YEAR
02 19-08-2025 BLOCK-ROHATA HIGH SCHOOL TO GRADUATE 18-40 YEAR
03 20-08-2025 BLOCK-JANI HIGH SCHOOL TO GRADUATE 18-40 YEAR
04 21-08-2025 BLOCK-MAWANA HIGH SCHOOL TO GRADUATE 18-40 YEAR
05 22-08-2025 BLOCK-PARIKSHITGAR HIGH SCHOOL TO GRADUATE 18-40 YEAR
06 23-08-2025 BLOCK-HASTINAPUR HIGH SCHOOL TO GRADUATE 18-40 YEAR
07 25-08-2025 BLOCK-MEERUT HIGH SCHOOL TO GRADUATE 18-40 YEAR

सात दिवसीय रोजगार मेला मेरठ के प्रत्येक ब्लॉक में ऊपर दी गयी समय सारिणी के अनुसार लगाया जायेगा। रोजगार  मेला प्रातः 10.00 बजे  से प्रारम्भ होकर अपराह्न 02.00 बजे तक चलेगा । सेवायोजन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 50-100 से अधिक पदों की रिक्तिया प्राप्त है ।

रोजगार मेले में कैसे होगा आपका चयन ?

सेवायोजन विभाग द्वारा जानकारी दी गयी की अभ्यर्थियों के चयन हेतु कंपनियों द्वारा इंटरव्यू लिया जायेगा। अभ्यर्थियों को सर्व प्रथम इंटरव्यू स्थल पर बनाये गए रजिस्ट्रेशन काउंटर पे जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा । रजिस्ट्रशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ कर अपना विस्तृत विवरण भरना होगा । रजिस्ट्रशन फॉर्म भरने के उपरांत अभ्यर्थियों को कंपनी के काउंटर पर जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी तथा अपने इंटरव्यू तक वही इन्तज़ाए करना होगा । इंटरव्यू के उपरांत कंपनी द्वारा चयन परिणाम घोषित किया जायेगा । जिन अभ्यर्थियों का चयन हो जायेगा उन्हें वही पर नियुक्ति पत्र दिया जायेगा ।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करते समय किन-किन बातों का रखे ध्यान  :-

अभ्यर्थियों को काम से काम 5-6 बायो डाटा  रोजगार मेले में प्रतिभाग करते समय अपने पास रखना चाहिए, साथ ही अभ्यर्थी को एक फोटो एवं  हाई स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक के सभी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छाया प्रति तथा अन्य जरुरी दस्तावेज अपने साथ ले जाना चाहिए । इसके अलावा अभ्यर्थी को  कोशिश करनी चाहिए की वो फॉर्मल ड्रेस में एवं जूतों के साथ इंटरव्यू को दे। इससे कंपनी के H.R. पर आपकी अच्छी इमेज बनती है तथा आपके चयन होने की संभावना बढ़ जाती है ।

रोजगार मेले के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कहाँ से प्राप्त करें।

अगर आप आगामी होने वाले सात दिवसीय रोजगार मेले के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त  करना चाहते है तो आप सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही सेवायोजन विभाग द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर 155330 पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

 

 

 

 

Leave a Comment