बिना परीक्षा दिए पाए सरकारी विभाग में नौकरी : बस करना है एक छोटा सा काम

इतनी आसान प्रकिया की फॉर्म भरते ही दिखने लगेंगे कई विभागों के विज्ञापित रिक्तिया । हम आपको ऐसा शार्ट कट तरीका बताने जा रहे है जिसके द्वारा आप भी सरकारी विभाग में बिना परीक्षा दिए नौकरी पा सकते है तथा सरकारी नौकरी वालो को मिलने वाली सारी सुविधावों का लाभ उठा सकते है ।

आज के समय में जहाँ दिन प्रति दिन जनसँख्या बढ़ रही है वही नौकरी के लिए गला काट कम्पटीशन भी तेजी से बढ़ रहा है । अगर  बात करे सरकारी विभाग में नौकरी की तो यहाँ फार्म भरने वालो की इतनी संख्या है कि लोगो के पसीने छूट जाये । एक ओर जहाँ हर साल लाखों लोग ग्रेजुएट हो रहे है वही सरकारी नौकरियों कि संख्या में भी जबरदस्त गिरावट हो रही है लेकिन लोगों सरकारी नौकरी का  क्रेज़ इतना ज्यादा है कि लोग 10-10 सालों से इसकी तैयारी कर रहे है। मगर आप लोग बिलकुल भी परेशान न हो बस आप नीचे दिए गए प्रकिया को करीये और नौकरी आपकी –

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने  सभी विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी प्रदान करने के सम्बन्ध में की जा रही  कार्यवाही –

जैसा कि आप सभी लोग जानते का कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के बेरोजगार युवाओ हेतु उत्तर प्रदेश के सभी विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी प्रदान करने के लिए आउटसोर्स निगम का गठन करने जा रहे है। इस सम्बन्ध में प्रारूप तैयार कर लिया गया है तथा बहुत ही जल्द इसे मंजूरी मिलने कि उम्मीद है । जिसके उपरांत निगम ही सारे विभागों  में सेवायोजन विभाग कि सहायता से आउटसोर्स कि नौकरियों को भरेगा था इसके नियम व शर्ते तय करेगा।

वर्त्तमान में आउटसोर्स के पदों पर कैसे करे आवेदन –

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स के विज्ञापित पदों पर आवेदन निम्न प्रकार से किया जा सकता है :-

सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन

सेवायोजन विभाग पर पंजीयन करने के लिए आपको निम्न लिखित प्रकिया को अपनाना होगा –

  • सेवायोजन वेबपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर जॉब सीकर के तौर पर अपना निशुल्क अकाउंट बनाने के लिए sign up   करे तथा अपना विवरण भरे जैसे आधार कार्ड में दिए गए नाम के अनुसार नाम एवं  जन्म तिथि , मोबाइल नंबर , ईमेल id  तथा अपना user  id  एवं पासवर्ड बनाये।
  • जानकारी भरने के उपरांत  verify aadhar no. के बटन को क्लिक करे ।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक otp आएगा , otp को सबमिट करे ।
  • अब पुनः लोग इन करे अपने बनाये हुए यूजर id एवं पासवर्ड के माधयम से ;
  • आपके सामने नया डैशबोर्ड खुल जायेगा , यहाँ अपनी  जानकारी भरे एवं उसे सुरक्षित करे
  • ऐसे ही आपको ऑप्शन नंबर 1 से 9 तक सारी जानकारी भरनी है ।
  • ऑप्शन नंबर 9 में आपको घोषणा को पूर्ण करे तथा फॉर्म सबमिट करे । फॉर्म सबमिट करतेhi आपका पंजीयन पूर्ण हो जायेगा । अब आप नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है।

आउटसोर्स नौकरी के लिए आवेदन करने की प्रकिया –

  • लोग इन करने के उपरांत डैशबोर्ड के बाये ओर आपको ऑप्शन मिलेगा “नौकरी के लिए आवेदन” करे । इस का चयन करे ;
  • चयन के उपरांत आपको आउटसोर्स नौकरी के ऑप्शन को चुनना है ।
  • दिए गए ऑप्शन में से आपको किसी एक फ़िल्टर का चयन करना है ताकि आपको आउटसोर्स की जॉब दिख सके ।
  • आउटसोर्स की नौकरी के प्रदर्शित होने पर आप रिक्ति विवरण के ऑप्शन में जाकें विवरण देख सकते है।
  • अगर आप रिक्ति में आवेदन करने के इच्छुक है तो ” आवेदन करे ” ऑप्शन का चयन कर आवेदन कर सकते है।

सारांश

आउटसोर्स में नियुक्ति की प्रकिया कंप्यूटर द्वारा जारी सूची के आधार पर की जाती है । सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों में से ही आउटसोर्स के पद पर चयन होता है । अगर आपको इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्नो को लिख सकते है। आपकी समस्या के समाधान हेतु मैं जल्द ही उत्तर दूंगी ।

 

3 thoughts on “बिना परीक्षा दिए पाए सरकारी विभाग में नौकरी : बस करना है एक छोटा सा काम”

Leave a Comment