उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में संविदा चालक पद हेतु भर्ती 2025

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में संविदा के आधार पर निकाली गयी भर्ती का विवरण –

उत्तर प्रदेश के युवाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम  में कॅरियर बनाने के लिए एक सुनहरा अवसर प्राप्त होने वाला  है जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के सभी  सरकारी कार्यालयों एवं निगमों में समय-समय पर संविदा एवं आउटसोर्स के आधार पर विभिन्न पदों हेतु भर्ती निकाली जाती हैं । इसी क्रम में प्रदेश के युवाओं के लिए  क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश  राज्य सड़क परिवहन निगम साहिबाबाद  डिपो गाजियाबाद क्षेत्र के अंतर्गत  परिवहन निगम साहिबाबाद डिपो में संविदा चालक पद हेतु भर्ती निकाली गई है।

इस भर्ती हेतु अभ्यर्थियों के लिए निम्नलिखित मापदंड निर्धारित किए गए हैं-

1 – इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनकी न्यूनतम आयु 23 वर्ष से अधिक होगी।
2 – जिन अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 2 वर्ष या उससे अधिक का भारी वाहन चलाने का लाइसेंस है तथा इस हेतु अधिक अनुभव है।

3- अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड पैन कार्ड लाइसेंस तथा शैक्षिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र उपलब्ध होने चाहिए।

वेतन एवं भत्ते –

अगर हम संविदा चालक पद हेतु निर्धारित  वेतन को देखते हैं तो मालूम पड़ता है कि इस कार्य हेतु चालक को लगभग ₹2 से 2.5 रुपए प्रति किलोमीटर दिया जाएगा, साथ ही  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से कुछ धनराशि प्रोत्साहन भत्ते के तौर पर दिया जाता है। इस प्रोत्साहन भत्ते का  निर्धारण ड्यूटी की समय अवधि एवं यात्रा के  किलोमीटर के आधार पर निर्धारित  किया जाता है। चालक पद पर चयन उपरांत अभ्यर्थी को संभवतः  लगभग रुपये 16000 से लेकर लगभग ₹20000 तक वेतन देय होगा ।

आवेदन की प्रक्रिया –

अगर आप भी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में चालक  के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो शीघ्र ही अपने नजदीकी जिला सेवायोजन  कार्यालय ( http://sewayojan.up.nic.in ) एवं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कार्यालय से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर इस पद हेतु आवेदन कर सकते हैं ।

Leave a Comment