उत्तर प्रदेश में 78 COMPUTER OPERATOR VACANCY पर भर्ती – कृषि विभाग में काम करने का शानदार अवसर
अगर आप कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में एक स्थिर और सम्मानजनक करियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आ चुका है। सेवायोजन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कृषि विभाग में कुल 78 पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है। यह अवसर उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में उपलब्ध है, जिससे आपको अपने नजदीकी स्थान पर नौकरी करने का मौका मिल सकता है।
पद और स्थान
यह भर्ती COMPUTER OPERATOR VACANCY / कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए है, जिसमें कुल 78 रिक्तियां हैं –
- अनारक्षित: 37
- अन्य पिछड़ा वर्ग: 4
- अनुसूचित जाति/जनजाति: 37
ये पद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उपलब्ध हैं, जैसे प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया।

योग्यता और कौशल
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही निम्न में से कोई एक कंप्यूटर योग्यता होनी चाहिए:
- CCC
- Diploma in Computer Application
- O Level
- PGDCA
उम्मीदवार के पास कंप्यूटर संचालन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, विशेष रूप से डेटा प्रोसेसिंग और Microsoft Office (Word, Excel, PowerPoint) में दक्षता।
हिंदी टाइपिंग गति न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग गति न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इस पद के लिए कम से कम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
वेतन और आयु सीमा
चयनित उम्मीदवारों को ₹14,000 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष
आवेदन की प्रक्रिया और तिथियां
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 09 अगस्त 2025
- पोस्ट की तिथि: 24 जुलाई 2025
यह भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्ट के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ पर अपना पंजीयन करने के उपरांत कंप्यूटर ऑपरेटर पद के सापेक्ष आवेदन कर सकते है ।
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आपके पास कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान व टाइपिंग कौशल है, तो यह नौकरी आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकती है। समय रहते आवेदन करें और अपने करियर की नई शुरुआत करें।