अगर आप खेल जगत से जुड़े हैं और अपने अनुभव को आगे बढ़ाते हुए एक सम्मानजनक काम की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सेवावोजन विभाग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के खेल कूद विभाग द्वारा Netball, Cricket, Shooting, kho-kho, Soft tennis, Karate, Wushu, Rowing, Badminton, Squad, Archery, Swimming, Table tennis, Tennis coach, Gymnastics, Basket Child , Weight lifting, Kayaking and canoeing sports Instructor के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने किसी न किसी स्तर पर अपने खेल से पहचान बनाई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 तय की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन जरूर करें।
किस पद के लिए है भर्ती?
यह भर्ती Netball, Cricket, Shooting, kho-kho, Soft tennis, Karate, Wushu, Rowing, Badminton, Squad, Archery, Swimming, Table tennis, Tennis coach, Gymnastics, Basket Child , Weight lifting, Kayaking and canoeing Instructor के पद के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए की जा रही है। नियुक्ति खेलकूद विभाग के अंतर्गत होगी और यह एक अंशकालिक (मानदेय आधारित) नियुक्ति है। प्रशिक्षकों की नियुक्ति निदेशालय स्तर से की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार उन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि खेल का अनुभव भी यहां सबसे अहम है।
आवेदक यदि इनमें से किसी एक श्रेणी में आता है, तो वह पात्र माना जाएगा:
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी
- राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में खेलने वाले खिलाड़ी
- राज्य स्तर के खिलाड़ी जिन्होंने सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कम से कम तीन बार भाग लिया हो
- अंतरराष्ट्रीय जूनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी
- NIS / LNIPE या समकक्ष संस्थानों से खेल में डिप्लोमा धारक
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
- सामान्य रूप से उम्मीदवार का स्नातक होना आवश्यक है
- हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) भी मान्य है
- खेल में डिप्लोमा या NIS/LNIPE सर्टिफिकेट रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी
कितना मिलेगा मानदेय?
इस sports Instructor Vacancy पद पर चयनित उम्मीदवार को अनुभव और खेल स्तर के अनुसार ₹20,000 से ₹30,000 प्रति माह तक मानदेय मिलेगा। औसतन वेतन ₹25,000 प्रति माह तय किया गया है।
मानदेय का निर्धारण इस प्रकार होगा:
- अंतरराष्ट्रीय / NIS स्तर के खिलाड़ी: ₹30,000
- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: ₹27,000
- NIS या समकक्ष डिप्लोमा धारक: ₹25,000
- राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी: ₹25,000
- राज्य स्तर या जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी: ₹20,000
आयु सीमा और अनुभव
- न्यूनतम आयु: 23 वर्ष
- अधिकतम आयु: 60 वर्ष
- अनुभव: खेल / फिटनेस / वेलनेस सेक्टर में कम से कम 10 माह का अनुभव
यह मौका क्यों खास है?
कई खिलाड़ी अपने खेल करियर के बाद सही दिशा की तलाश में रहते हैं। यह sports Instructor Vacancy उन्हें न सिर्फ रोजगार देता है, बल्कि अगली पीढ़ी को प्रशिक्षित करने का अवसर भी देता है। सम्मानजनक मानदेय, लचीला कार्य स्वरूप और पूरे उत्तर प्रदेश में कार्य का अवसर इसे और खास बनाता है।
कैसे करें आवेदन
sports Instructor Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन करने के उपरांत सम्बंधित रिक्ति के सापेक्ष अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु आप अपने जिले के सेवायोजन अधिकारी एवं खेल कूद अधिकारी से भी संपर्क कर सकते है ।
अंतिम बात
अगर आप खेल को सिर्फ जुनून नहीं, बल्कि जिम्मेदारी मानते हैं और अपना अनुभव दूसरों तक पहुंचाना चाहते हैं, तो Netball, Cricket, Shooting, kho-kho, Soft tennis, Karate, Wushu, Rowing, Badminton, Squad, Archery, Swimming, Table tennis, Tennis coach, Gymnastics, Basket Child , Weight lifting, Kayaking and canoeing sports Instructor Vacancy 2025 आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और इस मौके को हाथ से न जाने दें।

