Daily Samachar Post

उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की बंपर भर्ती – जानिए पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की 53 भर्तियाँ – 2 अगस्त 2025 तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। समय रहते आवेदन अवश्य करें।Garuda Security Services द्वारा उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 53 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से  भर्तियों की घोषणा की गई है। यह भर्ती थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 2 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

कृषि विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर पद से जुड़ी मुख्य जानकारी:

 कार्य स्थल: उत्तर प्रदेश के जनपद में रिक्ति –

बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अम्बेडकर नगर, अमेठी जैसे जिलों में नियुक्तियाँ की जाएंगी।

शैक्षिक योग्यता:

आवेदन के लिए पात्र वर्ग:

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर हेतु  पुरुष, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, और खिलाड़ी वर्ग के अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पूर्व ध्यान देने योग्य बातें:

आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। सभी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियाँ आवेदन के समय आवश्यक हो सकती हैं। आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम अभ्यर्थी को http://sewayojan.up.nic.in की वेबसाइट पर अपने आप को जॉबसीकर के रूप में पंजीकृत करना होगा उसके उपरांत ही आप सम्बंधित रिक्ति में आवेदन कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिले के जिला सेवायोजन कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं ।

Exit mobile version