उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में निकली 89 कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्तियाँ – 2 अगस्त 2025 तक आवेदन करें
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। AVANI PARIDHI ENERGY AND COMMUNICATIONS PRIVATE LIMITED के माध्यम से कृषि विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के 89 पदों पर भर्तियाँ निकाली गई हैं। यह नियुक्तियाँ थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्ट के आधार ओउटसोर्से के माध्यम से की जाएंगी, आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
कार्य स्थल / जनपद का नाम –
इस भर्ती के अंतर्गत मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, बरेली सहित कुल 18 जिलों में नियुक्तियाँ की जाएंगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता और अनुभव पर आधारित होगी।
शैक्षिक योग्यता –
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर में CCC, O-Level, PGDCA या डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसी योग्यता में से किसी भी एक प्रकार का प्रमाणपत्र जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को हिंदी में 25 शब्द/मिनट और अंग्रेज़ी में 30 शब्द/मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। डेटा प्रोसेसिंग, MS Office जैसी बेसिक कंप्यूटर स्किल्स में दक्षता अनिवार्य है।

वेतन एवं भत्ते –
पात्रता रखने वाले सभी पुरुष और महिला उम्मीदवार इस पद के सापेक्ष आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पद हेतु वेतन ₹14,000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है, जो ₹10,001 से ₹20,000 के वेतनमान के अंतर्गत आता है। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें –
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और यह सुनिश्चित करें कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल http://sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन जॉबसीकर के रूप में कराने के उपरांत आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने जिले के जिला सेवायोजन अधिकारी से संपर्क करे।
निष्कर्षतः, यह भर्ती उन युवाओं के लिए उत्तम अवसर है जो कंप्यूटर क्षेत्र में दक्षता रखते हैं और सरकारी विभागों में कार्य करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें और अपने कॅरियर की एक नई शुरुआत करें।
अंतिम तिथि: 2 अगस्त 2025