Daily Samachar Post

उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत निकली 55 पदों पर भर्ती – जानिए योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में मनरेगा योजना के तहत 55 पदों पर भर्ती – आवेदन का सुनहरा अवसर

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) योजना के अंतर्गत जिले में लगभग 55 संविदा पदों पर भर्ती की जा रही है। यह नियुक्तियाँ आउटसोर्स के माध्यम से AVANI PARIDHI ENERGY AND COMMUNICATIONS PRIVATE LIMITED द्वारा की जा रही हैं और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी।

इस भर्ती के लिए विभिन्न पदों का विवरण, वेतनमान, शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा नीचे दिए गए हैं:


 पदों की जानकारी

  1. अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी – 3 पद
    • वेतन: ₹34,140 प्रति माह
    • योग्यता: सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र या इससे संबंधित किसी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री।
    • आयु : इस पद हेतु अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
  2. कंप्यूटर ऑपरेटर – 1 पद
    • वेतन: ₹15,156 प्रति माह
    • योग्यता: इंटरमीडिएट के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा / CCC / O-Level आदि। हिंदी व अंग्रेज़ी में टाइपिंग ज्ञान जरूरी।
    • आयु : इस पद हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
  3. सहायक लेखाकार – 5 पद
    • वेतन: ₹15,156 प्रति माह
    • योग्यता: B.Com और कंप्यूटर में दक्षता।
    • आयु : इस पद हेतु अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
  4. तकनीकी सहायक – 46 पद
    • वेतन: ₹15,656 प्रति माह
    • योग्यता: हाईस्कूल पास और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI या डिप्लोमा (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल)।
    • आयु : इस पद हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल http://sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नज़दीक है, इसलिए समय पर फॉर्म भरना जरूरी है।


 जरूरी बातें

  • ये सभी भर्तियाँ ओउटसोर्से के माध्यम से Third Party Contract के अंतर्गत होंगी।
  • चयन प्रक्रिया के उपरांत उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज़ों की कॉपी और प्रमाण पत्र आवेदन के समय प्रस्तुत करने होंगे।
  • चयन पूरी तरह योग्यता, अनुभव और मेरिट पर आधारित होगा।

 निष्कर्ष

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहकर सरकारी योजनाओं के अंतर्गत काम करना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए बहुत खास है। खासकर यदि आपके पास तकनीकी, लेखा या कंप्यूटर क्षेत्र का अनुभव है, तो यह भर्ती आपके कॅरियर को नई दिशा दे सकती है।जल्द आवेदन करें और इस मौके का लाभ उठाएं। किसी भी प्रकार की समस्या एवं अधिक जानकारी के लिए आप अपने जिले के जिला सेवायोजन अधिकारी से संपर्क कर सकते है ।

Exit mobile version