पंजाब में भिखारियों की धरपकड़ तेज, छह महिलाएं और 17 बच्चे पकड़े गए
पंजाब सरकार द्वारा भीख मांग रहे बच्चों के संदिग्ध मामलों की जांच के लिए डीएनए टेस्ट कराने की घोषणा के बाद पुलिस ने भिखारियों की धरपकड़ तेज कर दी है। मोहाली में चाइल्ड वेलफेयर आफिसर नवप्रीत कौर की अगुआई में पुलिस टीम ने भीख मांग रहे 12 बच्चों को हिरासत में लिया है।
