Site icon Daily Samachar Post

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बी0 एड0 पास अभ्यर्थियों के लिए 7700 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती

Screenshot

UP TGT शिक्षक भर्ती 2025: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/ अध्यापक  (पुरुष/महिला शाखा) पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर!

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (TGT) शिक्षक भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों शाखाओं के लिए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण तिथियाँ:

क्र.सं. चरण तिथि
1️⃣ ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 28 जुलाई 2025
2️⃣ अंतिम तिथि (शुल्क भुगतान व आवेदन जमा करने की) 28 अगस्त 2025
3️⃣ आवेदन में संशोधन/शुद्धिकरण की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन से पहले ज़रूरी बातें:

  • आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को अपना  One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है।
  • OTR संख्या प्राप्त करने के लिए https://otr.pariksha.nic.in पर जाएं।
  • आवेदन के सभी चरणों जैसे OTR, शुल्क भुगतान, फाइनल सबमिशन आदि की जानकारी सुरक्षित रखें।
  • प्रारंभिक परीक्षा के समय कोई भी दस्तावेज़/हार्ड कॉपी आयोग को भेजने की आवश्यकता नहीं है
  • जब आयोग दस्तावेज़/हार्ड कॉपी इत्यादि को मांगेगा, तभी ऑनलाइन आवेदन और प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां भेजनी होंगी

सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (TGT) शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (विषयवार) निम्न प्रकार है :

सहायक शिक्षक (Assistant Teacher)/प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (TGT)  पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं:

  • स्नातक डिग्री (प्रासंगिक विषय में) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से।
  • बी.एड. (B.Ed.) डिग्री, NCTE से मान्यता प्राप्त शिक्षण पाठ्यक्रम के अंतर्गत।
  • हिंदी शिक्षक के लिए इंटरमीडिएट में संस्कृत या उत्तर मध्यमा परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • कंप्यूटर शिक्षक के लिए – B.Tech./B.E. (Computer Science) या B.Sc./BCA in Computer Science होना अनिवार्य तथा बी.एड. (B.Ed.) डिग्री धारक अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान किया जायेगा

पदों की शाखाएं ( विषय):

  • हिंदी
  • संस्कृत
  • गणित
  • अंग्रेज़ी
  • विज्ञान
  • सामाजिक विज्ञान
  • कंप्यूटर
  • कला
  • शारीरिक शिक्षा
    (विषयों की अंतिम सूची आधिकारिक अधिसूचना से सुनिश्चित  करने के लिए  https://uppsc.up.nic.in/CandidatePages/Notifications.aspx  पर संपर्क करें)

चयन प्रक्रिया:

  • परीक्षा दो चरणों में आयोजित को जाएगी
  • प्रथम चरण – प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन / वैकल्पिक मुख्य ( विषय ) की  03 घंटो की  होगी जिसमें 150 वस्तुनिष्ठपरक   प्रकार के प्रश्नो की होगी  जिसका भार 300 नंबरों का होगा ।
  • द्वितीय चरण – मुख्य परीक्षा ( वैकल्पिक मुख्य विषय ) परम्परागत प्रकार की परीक्षा उत्तर तथ्यात्मक/ व्याख्या आधारित 03 घंटो की  लिखित परीक्षा होगी जिसमें कुल 20 प्रश्न होंगे तथा उनका भार 200 नम्बरों का होगा । 
  • चयन परिणाम के उपरांत अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया हो आगे बढ़ाया जायेगा ।
  • मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों के  दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के उपरांत नियुक्ति की प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा ।

 सरकार शिक्षक/ अध्यापक बनने के फायदे:

  • स्थायी नौकरी
  • नियमित एवं आकर्षक वेतनमान और भत्ते ( )
  • सामाजिक प्रतिष्ठा
  • पेंशन और अन्य सरकारी लाभ

📢 निष्कर्ष:

यदि आप एक योग्य प्रशिक्षित स्नातक हैं और शिक्षा क्षेत्र में कॅरियर  बनाना चाहते हैं, तो UPPSC TGT भर्ती 2025 आपके लिए एक शानदार अवसर है। 28 जुलाई 2025 से आवेदन शुरू होंगे, अभी से तैयारी शुरू कर दें।

Exit mobile version