Daily Samachar Post

आज की टॉप 10 भारत संबंधी खबरें (30 जुलाई 2025)

1. PM मोदी ने पहलगाम के ऑपरेशन में सुरक्षा बलों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सफल ऑपरेशन महादेव पर जांबाज जवानों की प्रशंसा की, जिसमें तीन आतंकवादियों का सफाया किया गया। https://sansadtv.nic.in/about-us

2. IMD ने NCR में रेड अलर्ट जारी किया –

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद  में हुई भीषण वर्षा के बीच IMD ने रेड अलर्ट जारी किया। जलभराव और यातायात बाधित हो सकता है।https://mausam.imd.gov.in/newdelhi/mcdata/delhi_forecast.pdf

3. उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी –

आगरा जिला  से मुजफ्फरनगर तक लगभग  35 जिलों में अगले 48 घंटे तक तेज वर्षा की चेतावनी दी गई है। एक ओर जहाँ नदियों के उफान पर होने की वजह से प्रशासन सतर्क है वहीं स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है । 

4. IMF ने भारत की आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान बढ़ाया, 6.4% तक

International Monetary Fund (IMF) ने 2025 और 2026 दोनों वर्षो के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 6.4% तक बढ़ाने का अनुमान लगाया है।

5. भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम रूप देने में देरी, ट्रम्प बोले: ‘समझौता नहीं हुआ’

भारत ओर अमेरिका के  ट्रेड वार्ता को लेकर देरी जारी, राष्ट्रपति ट्रम्प का बयान आया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।https://www.commerce.gov.in/international-trade/trade-agreements/

6. बेंगलुरु बस स्टैंड पर विस्फोटक सामग्री मिली, तीन गिरफ्तार

बेंगलुरु में बस स्टैंड पर जेली स्टिक और डेटोनेटर मिलने पर तीन सब्जी मजदूर गिरफ्तार। सुरक्षा उच्च सतर्कता पर।

7.  लार्सन एंड टुब्रो ने कमाए भारी मुनाफे

भारत की  दिग्गज कंपनी  L&T ने अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर की वजह से अनुमानित से 30% अधिक मुनाफा कमाया।

8. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस: भारत ने एक दशक में टाइगर की जनसंख्या दोगुनी की 

29 जुलाई को वर्ल्ड टाइगर डे पर भारत ने घोषणा की कि पिछले एक दशक में बाघ आबादी दुगुनी हुई है। https://ntca.gov.in/

9. गौतम गंभीर और इंग्लैंड ग्राउंड्समैन के बीच तीखी बहस

भारत के क्रिकेट कोच गौतम गंभीर का ग्राउंड्समैन से विवाद हुआ, कहा: “आप हमें नहीं बताते कि क्या करना है।

10. छत्तीसगढ़ में NEET UG 2025 काउंसलिंग शुरू, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ राज्य में NEET UG 2025 की काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू हुआ, चार चरणों में प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित होगी।

Exit mobile version